कोण्डागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के कोहकामेटा गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च अभियान में दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जबकि कांग्रेस ने इसे फर्जी मुठभेड़ करार दिया है। तो वहीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक रंग देकर तूल देने की बात कही है। Read More