0 Comment
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में रहने वाले उमेंद केंवट रोजी मजदूरी करता था। सोमवार की शाम वह काम के बाद घर आया। रात को भोजन के समय उसका उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने आंगन में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी देर रात तक वहीं बैठा रहा। इसके बाद वह कमरे में गया। Read More