इंदौर के खजराना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला ने पति वसीम कल्लू पठान और सास गुड्डो बी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद तीन तलाक दे दिया और फिर हलाला की शर्त रखी। हलाला के बाद भी पति ने वादा तोड़ दिया और दो बच्चों को अपने पास रख लिया। पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लिया है। Read More






























