बिलासपुर जिले के बेलतरा और सुकुलकारी गौशालाओं में मवेशियों की लगातार हो रही मौतों ने सरकारी व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, गौशालाओं में सूखा चारा, गंदा पानी और बीमार पशुओं के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। इस लापरवाही का मामला जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहुंचा तो मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा ने राज्य सरकार से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा और कड़ी नाराजगी जताई। Read More


























































