छत्तीसगढ़ में धान खरीदी खत्म हो चुकी है। सरकार ने 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की तारीख तय की थी, जिसके बाद धान खरीदी बंद कर दी गई है। लेकिन दूसरी ओर कई किसान अभी भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं, जो सरकार से लगातार धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। धान खरीदी जारी रखने की मांग को लेकर महासमुंद जिले के किसान पिथौरा तहसील कार्यालय पहुंचे । इतना नहीं किसानों को ये भी कहना है कि अगर हमारा समाधान नहीं मिला तो हम धरने पर बैठ जाएंगे। Read More





























