भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी Lakshmi Verma भी निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुनी गईं। इस मौके पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। Read More
विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की सख्ती के कारण कार्यकर्ताओं को पुतला दहन का पूरा अवसर नहीं मिल सका, लेकिन भारी गहमागहमी के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। Read More
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सूरजपुर जिले में भी कांग्रेस संगठन में असंतोष देखने को मिला था। यहां संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले अधिकतर नेता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के समर्थक बताए जा रहे हैं। Read More
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में राज्यसभा उम्मीदवार के नामों पर मंथन जारी है और जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थानीय नेता को राज्यसभा भेजने की मांग उठ रही है, जिसे हाईकमान तक पहुंचा दिया गया है। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। Read More
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधायक दल में नई जिम्मेदारियों के साथ टीम को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा में जनता की आवाज को और बुलंद तरीके से उठाया जाएगा। Read More
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। Read More
प्रदर्शन में करीब दो हजार लोग शामिल थे। अपर कलेक्टर शिव बनर्जी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था। Read More
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने एक व्यंग्यात्मक कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। इस कार्टून के जरिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कथित अविश्वास को दर्शाने की कोशिश की गई है। Read More
नगर निगम की सामान्य सभा शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। लिंगियाडीह आवास और पट्टे के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सदन के भीतर और बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लखीराम ऑडिटोरियम के सामने मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक 'चक्काजाम' कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा और रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया है। Read More
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र सौंपा है। Read More
मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आज प्रदेश संयोजक उमेश पटेल की उपस्थिति में हुई । बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक संदीप साहू सहित मनरेगा बचाओ संग्राम समिति से जुड़े कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी मौजूद थे । Read More
केशकाल नगर के बस स्टैंड में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, जिलाध्यक्ष रवि घोष समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। धान के शॉटेज मामले को लेकर दीपक बैज ने कहा कि अगर बारीकी से जांच की जाए तो नान घोटाले से भी बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है। Read More
SIR में छत्तीसगढ़ में 27 लाख और रायपुर जिले में 5 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे हैं । इस पर कांग्रेस का बड़ा आरोप है कि रायपुर जिले के 8 विधानसभा में भाजपा फर्जी वोट से जीती है ऐसी स्थिति में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सवाल किया है कि क्या भाजपा विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाएगा। Read More
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा हाल ही में घोषित जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। महासमुंद जिले में कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जफर उल्ला खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। Read More
कांग्रेस में फिर संगठन के अंदरूनी कलह का विस्फोट हुआ है। धमतरी में कांग्रेस संगठन के भीतर विवाद एक बार फिर भड़क उठा है। हालात इस कदर गर्म हो गए हैं कि बात पत्थर से हमला करने के आरोपों तक पहुंच गई है। पीड़ित कार्यकर्ता ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Read More
पूर्व विधायक अमित जोगी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को बचाना है तो मिलकर लड़ना पड़ेगा। अगर मुझे कांग्रेस में आना है सब को एक होना पड़ेगा, तभी हम काम कर सकते हैं। अमित जोगी ने कहा कि गांधी परिवार से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पार्टी में सब की जरूरत है, लेकिन जिसकी जरूरत नहीं है वह है अमित जोगी। Read More
कांग्रेस ने SIR के लिए विधानसभा प्रभारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 49 विधानसभा के प्रभारी की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार पंकज शर्मा रायपुर ग्रामीण, विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम, आकाश तिवारी रायपुर दक्षिण, दीपक दुबे दुर्ग शहर, शैलेश पांडे बिलासपुर और राजकिशोर प्रसाद कोरबा के विधानसभा प्रभारी बनाए गए हैं। Read More
अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस टैलेंट के साथ ही अजय चंद्रकार के बयान और अमित बघेल के छतीसगढ़ियावाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने अजय चंद्राकर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा की कभी—कभी लगता है अजय चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दूं, लेकिन उनसे मित्रवत व्यवहार है, मगर इतनी हल्की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। अजय चंद्राकार ने टीएस सिंह देव के पास लाइसेंसी बंदूक वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। Read More
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस से निष्कासित आदिवासी नेता और पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने फिर एक बार कांग्रेस और उनके बड़े नेताओं के साथ TS सिंहदेव पर बड़ा कटाक्ष किया है। वृहस्पत सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा से कभी नहीं हारती बल्कि निपटो निपटाओ के चक्कर में कांग्रेस को हार मिली है। Read More
राजनांदगांव शहर में कुछ महीने पूर्व एक पटवारी की आईडी हैक कर करोड़ों की जमीन की हेरा फेरी करने का मामला सामने आया था। जिस पर अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है । वहीं संदिग्ध लोगों से पूछताछ तक नहीं की गई है । इसको लेकर युवा कांग्रेस ने आज कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने मांग की है। Read More
बस्तर में नक्सलियों के सरेंडर को लेकर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है । आज छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा कि "नक्सलवाद खत्म हो रहा है, विपक्ष का एजेंडा खत्म हो रहा है। Read More
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के 9वें दिन आज रायपुर शहर जिला अध्यक्ष के लिए आईसीसी के ऑब्जर्वर प्रफुल्ल गुडाडे ने प्रमुख 28 दावेदारों का इंटरव्यू लिया। दावेदारों से पूछा कि वह क्यों अध्यक्ष बनना चाहते हैं,अध्यक्ष बनकर क्या करेंगे? पार्टी के मजबूती के लिए उनके पास क्या प्लानिंग है, साथ उन्होंने उनकी उपलब्धि की भी जानकारी मांगी । Read More
भाजपा की डबल इंजन सरकार के मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के दावे के बीच आज छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक 210 नक्सलियों ने 158 हथियारों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष सरेंडर किया। भाजपा इसे बस्तर का लाल आतंक से मुक्ति की तरफ कदम बढ़ाना कह रही है। तो वहीं कांग्रेस इस पर सवाल खड़ा करते हुए सरेंडर करने वाले नक्सलियों का पूरा प्रोफ़ाइल जारी करने की मांग कर रही है । Read More
बढ़ी हुई बिजली की दरों को लेकर आज कांग्रेस ने बिजली आफिस का घेराव किया। चार सौ युनिट तक की छूट समाप्त करने और स्मार्ट मीटर के विरोध सहित बार-बार बिजली बंद होने के मामले को लेकर आज कांग्रेस कमेटी द्वारा राजनांदगांव में बिजली दफ्तर का घेराव करते हुए गेट पर तालाबंदी की गई। Read More
पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा बयान सामने आया है। अजय चंद्राकर ने TS सिंहदेव की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर बोलते हुए कहा कि 'अगर सिंहदेव को CM बनने की इतनी हसरत है
तो एक दिन के लिए CM साय की कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित कर देंगे। Read More
बिलासपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय पर्यवेक्षक उमंग सिंघार ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, यहां के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के असिस्टेंट लगते हैं। जनता से उनका कोई संवाद नहीं है। Read More
मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में अमानक कफ सिरफ की वजह से हो रही बच्चों की मौत को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत गरमा रही है । आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए साय सरकार पर सवाल खड़ा किया । उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में नकली और अमानक दवाएं धड़ल्ले से बिक रही है। Read More
दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे के खिलाफ दुर्ग जनपद के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन पर ऐसा आरोप है कि रूपेश पांडे ने अपने निजी सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी के खिलाफ गलत अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। CEO ने अपने स्टेट्स पर गांधी की फोटो के साथ एक वीडियो मैसेज डाला है जिसकी हेडिंग ही विवादों में घिर गई है। Read More
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड के मामले में सीबीआई ने चार्जशीट पेश कर दिया। चार्ज शीट में इसे दो समुदाय का झगड़ा कहा गया है। इस पर कांग्रेस का कहना है कि सीबीआई के चार्जशीट से स्पष्ट हो गया है कि उस समय भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर जो राजनीतिक षडयंत्र का आरोप लगाया था वो झूठा था। वहीं इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि सीबीआई ने फिलहाल एक बिंदु पर ही जांच की है इसके अन्य बिंदुओं पर जांच अभी शेष है। Read More
राजधानी रायपुर से लगे हुए क्षेत्र कुम्हारी में पिछले दिनों दो स्कॉर्पियो में पकड़े गए 6 करोड़ रुपए के मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार से सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर यह पैसा किसका था और कहां भेजा जा रहा था ? फिर उन्होंने खुद यह आरोप लगाया कि ये पैसा छत्तीसगढ़ से गुजरात भेजा जा रहा था । Read More