भाजपा नेता के द्वारा इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी। जिसके बाद महिला बाल विकास मंत्री, प्रेम नगर विधायक, भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी विशंभर यादव के घर पहुंचे और उनका हाल जाना। साथ ही जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाकर उनका चेक अप किया गया, इसके बाद उन्हें सरकारी एंबुलेंस से रायपुर रिफर कर दिया गया, ताकि उनका इलाज अब सुचारू रूप से हो सके। Read More