असम में पार्टी की चुनावी रणनीति संभाल रहे ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, सभी कार्यकर्ता समान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की ड्यूटी असम में लगाई गई है। Read More
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के बयान को झूठा और शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी निराधार बातें कर किसानों और युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। Read More
महायुति गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और BJP पहली बार मुंबई में मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है, यह नतीजे सिर्फ नगर निगम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महाराष्ट्र की पूरी सियासत का भी देते हैं संकेत
Read More
शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ भवन में ठहरे हुए थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ भवन में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की भी मौजूदगी रही। राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई जब राजेश अग्रवाल को सिंहदेव के वहां होने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि राजेश अग्रवाल पूर्व में टी.एस. सिंहदेव के करीबी सहयोगी रह चुके हैं। Read More
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार अपने संगठन से जुड़े तमाम मोर्चा प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की जा रही है। ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा के बाद अब महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। Read More
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने छोटे पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी 30 नवंबर को उज्जैन में सामूहिक सम्मेलन में करेंगे। खरगोन के किसान की बेटी डॉ. इशिता यादव से यह विवाह सादगीपूर्ण आयोजन के रूप में होगा। सीएम ने महंगे समारोह की बजाय सामाजिक समरसता और कम खर्च का संदेश देने के लिए यह निर्णय लिया है। Read More
सागर जिले की बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे को दल-बदल कानून के तहत मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अदालत ने विधायक और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से 18 नवंबर तक जवाब मांगा है। मामला 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं से उनकी नजदीकियों को लेकर है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनके खिलाफ दल-बदल याचिका दाखिल की थी। कोर्ट का यह मामला निर्मला सप्रे की विधायकी पर बड़ा असर डाल सकता है। Read More
इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा नई नगर कार्यकारिणी घोषित किए जाने के बाद पार्टी में विवाद भड़क गया। जीतू जिराती समर्थकों ने दफ्तर पर हंगामा कर “सुमित मिश्रा गुंडा है” के नारे लगाए और पोस्टरों पर कालिख पोती। 28 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने की पेशकश की। स्वाति काशिद की नियुक्ति पर भी विवाद हुआ, वहीं कांग्रेस ने भाजपा को तानाशाही करार दिया Read More
बिहार चुनाव में सभी प्रत्याशी जनसभा और जनसंपर्क कर वोट देने की अपील कर रहे हैं, दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो गया है, दोनों ही गठबंधन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में सुसाशन पखवाड़ा के तहत लगाए गए पोस्टर को थाना परिसर के सार्वजनिक शौचालय में लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। इस मामले पर भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया और थाना घेरकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। Read More
भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने संकेत दिया है कि अगर पार्टी चाहे तो वे 2029 लोकसभा चुनाव में सिर्फ झांसी सीट से उम्मीदवार बनेंगी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बुंदेलखंड से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। 2014 में झांसी से जीत दर्ज कर चुकीं उमा भारती का यह बयान भाजपा की आगामी रणनीति का संकेत माना जा रहा है और उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी की ओर इशारा करता है। Read More
पूर्णिया विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला बनने जा रहा है। कांग्रेस ने जदयू से निष्कासित जितेंद्र यादव को टिकट दिया है, जिनकी पत्नी शहर की मेयर हैं और सीमांचल में मजबूत पकड़ रखते हैं। दूसरी ओर, बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक विजय खेमका को फिर मैदान में उतारा है। पप्पू यादव गुट का स्थानीय प्रभाव भी इस चुनाव को दिलचस्प बना रहा है। सीट पर जातीय समीकरण निर्णायक रहेंगे। Read More
दीपावली के बाद धान खरीदी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाने वाली है । कांग्रेस का आरोप है कि 3100 रुपए में धान खरीदी कर भाजपा सरकार किसानों को प्रति एकड़ 3960 रुपए का चूना लगाने जा रही है। कांग्रेस दीपावली के बाद किसानों को लामबंद कर इस मुद्दे पर साय को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है। Read More
इंदौर में सोमवार को भाजपा समर्थित किसानों ने भावांतर योजना के समर्थन में धन्यवाद ट्रैक्टर रैली निकाली। देपालपुर विधायक मनोज पटेल के नेतृत्व में दशहरा मैदान से कलेक्टोरेट तक रैली पहुंची। किसानों ने योजना में सुधार की मांग की। वहीं, भारतीय किसान संघ ने विरोध जताते हुए कहा कि 2018 से किसानों को पूरी राशि नहीं मिली है। Read More
छ्त्तीसगढ़ में एक बार फिर से राशन कार्डों का सत्यापन शुरू हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही इस पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे गरीबों के राशन कार्ड निरस्त करने का हथकंडा बता रही है। वहीं कांग्रेस के इस आरोप पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पीसीसी चीफ दीपक बैज चाहते हैं कि प्रदेश में जंगलराज आ जाए। Read More
लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने जबलपुर में नर्मदा महोत्सव के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो वे अपने गांव के इलाके से चुनाव लड़ना पसंद करेंगी। हाल ही में भाजपा नेताओं विनोद तावड़े और नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। Read More
राजधानी रायपुर से लगे हुए क्षेत्र कुम्हारी में पिछले दिनों दो स्कॉर्पियो में पकड़े गए 6 करोड़ रुपए के मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार से सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर यह पैसा किसका था और कहां भेजा जा रहा था ? फिर उन्होंने खुद यह आरोप लगाया कि ये पैसा छत्तीसगढ़ से गुजरात भेजा जा रहा था । Read More
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस ने साय सरकार और गृह मंत्री पर निशाना साधा है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि जिस तरह से रोज-रोज वारदात हो रही है जनता डरी हुई है। अपराध और अपराधी इस भाजपा की सरकार में बेलगाम हो गए है, जंगल राज चल रहा है। Read More
बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के मुद्दे पर आज छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि मां का अपमान, कांग्रेस की पहचान है। अपशब्द को किसी प्रकार से सहन नहीं करेंगे। कोई भी धर्म, समाज, वर्ग कांग्रेस को माफ नहीं करने वाला है। Read More
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आज भाजपा के सांसदों और विधायकों का प्रशिक्षण शिविर खत्म हो गया है। जहां इन जन प्रतिनिधियों को पार्टी की रीति नीति और डबल इंजन सरकार की योजनाओं को आम जनों तक ले जाने और खुद के साथ पार्टी की छवि को जनता के बीच सकारात्मक बनाने की निर्देश दिए हैं। Read More
पूर्व सीएम ने कहा कि आदिवासी को हिंदू बताने से उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा, ये उनकी पहचान और अधिकारों पर सीधा हमला है, मुख्यमंत्री को ऐसे गैरजिम्मेदार बयान नहीं देने चाहिए Read More
रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की, कई जगह ईवीएम खराब की खबरें भी Read More