बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान तेज गति से चल रहा है। पिछले चार दिनों में जवानों ने 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को सफलतापूर्वक नष्ट किया है। Read More
बीजापुर जिले में आदिवासी बच्चों की शिक्षा के नाम पर खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपये में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता सामने आई है। पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों में राशन और छात्रवृत्ति राशि के कथित गबन के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार प्रभारी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। Read More
नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बीजापुर में बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में संचालित ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के तहत सक्रिय रहे 30 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने को नक्सली संगठनों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। Read More
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गुरुवार को कुल 46 लाख रुपये के इनामी 12 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। सभी नक्सली माओवादी संगठन के ‘साउथ सब जोनल ब्यूरो’ से जुड़े हुए थे। Read More
बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत थाना पामेड़ के कावरगट्टा–गुंडराजगुडे़म जंगल पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात माओवादी कैडर मारे गए। मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद किए गए हैं। मारे गए माओवादियों की पहचान ACM प्रदीप उर्फ जोगा (इनामी ₹5 लाख) और PM भीमा वेको (इनामी ₹2 लाख) के रूप में हुई है। दोनों पामेड़ एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे। Read More
माओवादी हिंसा से दशकों तक प्रभावित रहे बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में इस वर्ष गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक बन गया। माओवादियों के कोर एरिया माने जाने वाले कर्रेगुट्टा हिल्स (करीब 5,000 फीट ऊंचाई) में स्थापित नवीन सुरक्षा कैंप सहित जिले के कई सुदूर गांवों में पहली बार पूरे सम्मान और उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया। Read More
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को एक बार फिर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने दो और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए हैं। इनके पास से एक नग INSAS राइफल एवं एक नग.303 राइफल भी जब्त की गई है। Read More
बीजापुर जिला मुख्यालय में वन भूमि अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। नया बस स्टैंड के पीछे स्थित वन भूमि पर बने 100 से अधिक मकानों को प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ दिया। इस कार्रवाई से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें नक्सल पीड़ित परिवारों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस डीआरजी के कुछ कर्मियों के मकान भी शामिल बताए जा रहे हैं। Read More
बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के घने जंगल एवं पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा के मारे जाने की खबर सामने आयी है। फिलहाल इन दो शवों की पहचान नहीं की जा सकी है। Read More
मुंगेली नगर पालिका में आज बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली। मुंगेली के पुराना बस स्टैंड के पास अपोलो फार्मेसी के नाम से स्थित दुकान में शासकीय जमीन में अतिक्रमण किया गया था। वहीं बीजापुर जिले में शुक्रवार को प्रशासन ने नया बस स्टैंड के पीछे बने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 75 मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। Read More
बीजापुर में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के सामने बीजापुर में 52 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है। इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने SP और CRPF के अधिकारी के सामने सरेंडर किया है। Read More
जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के तहत गुरुवार को भोपालपटनम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता की । इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता बिलाल खान पर दो आदिवासी युवकों की जबरन गिरफ्तारी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इस घटना को सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए कड़ी निंदा की। Read More
बीजापुर से बड़ी खबर निकल सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन की “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” नीति के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले में आज कुल 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए समाज की मुख्यधारा में वापसी की है। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था। Read More
माओवादी संगठन के सबसे बड़े नाम सबसे बड़े अध्याय माडवी हिडमा का अंत हो चुका है। जिसके बाद से नक्सली संगठन को एक के बाद एक कई बड़े झटके का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। पुलिस मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो चके हैं। वहीं DRG के 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। जबकि दो जवान घायल हो गया है। Read More
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हुआ है और 5 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है। Read More
सुकमा ने नक्सलियों ने बुकलेट जारी करके बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौत को कबूल किया है। नक्सलियों द्वारा जारी बुकलेट में 11 महीनों में 320 नक्सिलयों के मारे जाने की पुष्टि का जिक्र किया गया है। मारे गए नक्सलियों में 183 पुरुष, 117 महिलाओं का नाम शामिल है। Read More
JAGDALPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी सहित कुल छह नक्सलियों को आंध्र पुलिस ने मार गिराया है। यह घटना आंध्र में हुए एक छोटे ऑपरेशन के दौरान हुई है। जहां मुठभेड़ में ये सभी मारे गए है। इसे लेकर अब तरह तरह की प्रक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस के... Read More
जिला मुख्यालय बीजापुर से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 24 अक्टूबर को किए गए आंखों के ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई। सिविल सर्जन रत्ना ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की आंखों में संक्रमण जैसी समस्या उत्पन्न हुई, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रायपुर रेफर किया गया। Read More
बीजापुर में नेशनल पार्क एरिया में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं। इस ऑपरेशन में DRG और STF के जवान शामिल थे। बताया जा रहा है कि कुछ नक्सली भागकर तारलागुडा मार्ग की ओर आ गए थे। Read More
बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना उसूर क्षेत्र में एक अक्टूबर को पुजारीकांकेर निवासी भीमा मड़कम की माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में टंगिया और चाकू से निर्मम हत्या कर दी थी। इस वारदात में शामिल 5 नक्सली आरोपियों को थाना उसूर, सी आर पी एफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। Read More
राज्य शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित प्रयासों का सकारात्मक परिणाम एक बार फिर सामने आया है। बुधवार को बीजापुर जिले में 51 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इनमें 9 महिलाएँ और 42 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 66 लाख रुपये का इनाम घोषित था। Read More
दीपावली के दूसरे दिन बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत पादेडा के हिरोलीपारा में मंगलवार दोपहर तीन मासूम बच्चे तालाब में डूब गए, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। Read More
बीजापुर जिले के माड़ और भैरमगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय करीब 170 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में दंडकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी (DKSZC) के प्रवक्ता रुपेश सहित कई कुख्यात और सक्रिय माओवादी शामिल हैं, जिन्होंने वर्षों तक इस क्षेत्र में हिंसा और आतंक का माहौल बनाए रखा था। Read More
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बासागुड़ा थाना पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन इनामी नक्सलियों समेत कुल 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में से तीन पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। Read More
बीजापुर जिले क़े मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में माओवादी IED लगा रहे थे। तभी अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में माओवादी सदस्य गुज्जा सोढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी माओवादी उसका हथियार लेकर भाग निकले और उसे जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया। जहाँ इलाज जारी है। Read More
दशहरे के दिन बस्तर के बीजापुर से बड़ी ही सुकून देने वाली खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार आज यानि 02 अक्टूबर 2025 को बीजापुर जिले में हुए सामूहिक माओवादी आत्मसमर्पण की जानकारी दी गई है। जहां कुल 103 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिनमें 49 इनामी माओवादी भी शामिल हैं। जिन पर कुल इनामी राशि ₹1 करोड़ 06 लाख 30 हजार घोषित थी। Read More
बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर जिले के तररेम, आवापल्ली, भैरमगढ़, गंगालूर समेत कई अलग अलग थानों से 13 लाख रूपये के 6 नक्सली समेत 26 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को अहम सफलता मिली है। Read More
बीजापुर जिले में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के घर पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। बताया जा रहा है कि राजस्व की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था जिसके बाद राजस्व और नगर पालिका की टीम ने बुलडोजर चलाया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 30 में से 20 नक्सलियों पर 79 लाख रुपये का इनाम था। Read More
बीजापुर जिले के सक्रिय माओवादियों ने तेलंगाना के कोत्तागुडम में पुलिस अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण किया है। 8 नक्सली बीजापुर जिले के पामेड़ और गंगालूर थाना ईलाके के निवासी हैं और संगठन में कार्यरत रहे हैं। माओवादी गतिविधियों से तंग आकर ये नक्सली मुख्य धारा में लौट आए हैं। Read More