बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। बारातियों को भोजन के समय पापड़ और बड़ा नहीं मिलने पर नाराज तीन युवकों ने खाना परोस रहे घरातियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। Read More





























