रायपुर के लालपुर स्थित सरकारी शराब दुकान में मिलावटी और बिना होलोग्राम की 300 पेटी शराब मिलने के सनसनीखेज मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में जिला आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र के एडीईओ (सहायक जिला आबकारी अधिकारी) राजेन्द्र नाथ तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह टेक बहादुर कुर्रे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। Read More





























