पहला टैंकर 'BW TYR' 31 मार्च को मुंबई बंदरगाह पहुंचा। यह जहाज यूएई के रास अल खैमाह से रवाना हुआ था और करीब 6 दिनों का सफर तय कर भारत पहुंचा है। वहीं, दूसरा टैंकर 'BW ELM' 1 अप्रैल को न्यू मैंगलोर तट के पास पहुंचा। इन दोनों जहाजों पर 50 से ज्यादा भारतीय नाविक तैनात थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तनावपूर्ण माहौल के बावजूद अब तक कुल 8 भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार करने में सफल रहे हैं। Read More





























