शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर में आपसी रंजिश के चलते एक स्कूली छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल छात्र का रास्ता रोककर उसे घसीट-घसीट कर मारा, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 नाबालिगों समेत 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। Read More
































