लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, अमित शाह बोले– सदन कोई मेला नहीं, नियमों से ही चलेगा
गृहमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में वर्ष 2026 की जगह 2025 लिखा गया था। जब यह गलती विपक्ष के ध्यान में लाई गई तो उन्होंने नोटिस वापस ले लिया। इसके बाद दिए गए दूसरे नोटिस में केवल गौरव गोगोई के ही असली हस्ताक्षर थे, जबकि अन्य सांसदों के हस्ताक्षर जेरॉक्स कॉपी में थे। ऐसे में नोटिस को नियमों के आधार पर खारिज किया जा सकता था, लेकिन फिर भी स्पीकर कार्यालय ने विपक्ष को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया। Read More





























