छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ रेलवे के एक टेक्नीशियन ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया। आरोपी ने अब युवती को पहचानने तक से इंकार कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Read More





























