दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस के द्वारा वोट चोरी को लेकर बड़ी रैली हो रही है। इसी बीच भाजपा ने एक वीडियो शेयर करके आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मौत को लेकर नारे लगाए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी कब्र खुदेगी की नारेबाजी की है। इसको लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कुछ महिलाएं पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही हैं। Read More





























