न्यायधानी में भू-माफियाओं का जाल अब आम लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला सकरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एफएम ग्रुप के डायरेक्टर पर कलेक्ट्रेट में पदस्थ एक क्लर्क से जमीन के नाम पर 13 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपियों ने रजिस्ट्री कराने के बजाय फर्जी चेक थमाकर महीनों तक पीड़ित को गुमराह किया। Read More





























