दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र स्थित घासीदास नगर में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं शुरू होने से ठीक पहले सामने आई है, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। Read More
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत नारधा गांव में महायज्ञ के आयोजन को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास दुकानों को हटाने के मुद्दे पर भाजपा नेता और पुजारी के भाई के बीच जमकर मारपीट हुई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। Read More
दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत एक नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां दो नाबालिग लड़कों ने खंडहर नुमा मकान में ले जाकर बारी बारी से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। Read More
दुर्ग जिले से आत्मदाह की एक दुखद घटना सामने आई है। रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान कांग्रेस नेत्री शबाना निशा रानी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शबाना निशा रानी ने 22 जनवरी को अपने घर में खुद को आग लगा ली थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें रायपुर रेफर किया गया था। Read More
दुर्ग जिले के धमधा स्थित श्रेया हॉस्पिटल के संचालक मनीष राजपूत और ड्यूटी ऑफिसर डॉ अभिषेक पांडे को धमधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर ही आरोप है कि उनके हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद भी उसे जीवित बताते हुए बिना परिजनों के अनुमति के उसे भिलाई के शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर कर दिया। Read More
दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हनुमंत कथा के दौरान एक महिला ने अपने हाथ की नस की काट ली। बताया जा रहा है कि युवती पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाने पर उसने नस काटने की कोशिश की। Read More
दुर्ग जिले में शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब जमीन गाइडलाइन दर में वृद्धि के विरोध में जुटे जमीन कारोबारी अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के काफिले के सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी पटेल चौक में प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी निजी कार्यक्रम से लौट रहे किरण सिंह देव का काफिला वहां से गुजर रहा था। Read More