गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। इनमें देश के कई राज्यों के उन महान लोगों को चुना गया है जिन्होंने अपने काम से देश का मान सम्मान बढ़ाया है। भारत सरकार ने 2024 में 45 'गुमनाम नायकों' को पद्म पुरस्कार दिए, जिन्होंने समाज, संस्कृति, शिक्षा, कला, विज्ञान और मानवता की सेवा में जीवन समर्पित किया है। इनमें से ज्यादातर नाम ऐसे हैं, जो गांवों कस्बों में रहकर लोगों की जिंदगी बदलने का काम कर रहे हैं। Read More





























