छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा इलाके में पार्किंग को लेकर हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोमवार रात चंडी माता चौक के पास कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा उर्फ छोटे महाराज और उनके पड़ोसी राम सोनी के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस शुरू हुई, जो इतनी बढ़ी कि कांग्रेस नेता ने तलवार निकालकर पड़ोसी पर हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में भी जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। Read More





























