न्यायधानी बिलासपुर में आवारा कुत्तों का आतंक अब सड़कों से निकलकर स्कूलों के सुरक्षित परिसर तक पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित पीएम श्री प्राइमरी स्कूल में एक पागल कुत्ते ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। कुत्ते ने पहली कक्षा के एक मासूम छात्र समेत उसे बचाने आईं दो शिक्षिकाओं को काटकर लहूलुहान कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम की लचर व्यवस्था की पोल खोल दी है। Read More





























