TIRANDAJ.COM . हवाई अड्डों पर कभी-कभार लोगों का सामान गुम हो जाता है, लेकिन जल्द ही मिल भी जाता है। मगर, कुछ एक बार सामान पूरी तरह से लापता हो जाता है। हालांकि, एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसमें एक अमेरिकी महिला को 4 साल के बाद अपना खोया हुआ सूटकेस वापस मिला। यह एयरपोर्ट पर कहीं खो गया था।
ऑरेगॉन की रहने वाली एप्रिल गेविन व्यापारिक यात्रा पर शिकागो गई थीं। जब वह यूनाइटेड एयरलाइंस से घर वापस लौट रही थीं, तो रास्ते में उनका सूटकेस खो गया था। द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सूटकेस खो जाने के चार साल बाद होंडुरास में फिर से मिला था।
गेविन ने दावा किया कि उन्होंने अपने सामान को खोजने के लिए बहुत मेहनत की। मगर, निराशा ही हाथ लगी। खोया हुआ सूटकेस कहीं नहीं मिला। उन्होंने खोए हुए सामान को ढूंढते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
इसे देखने के बाद एयरलाइन की तरफ से बताया गया था कि उन्हें नहीं पता है कि वह कहां है। गेविन ने कहा कि इतना समय बीतने के बाद उन्होंने भी अपने सूटकेस को पाने की उम्मीद खो दी थी। मगर, इस महीने उसको फोन आया, जिसमें उनके खोए हुए सामान के बारे में जानकारी दी गई थी।
गेविन ने कहा कि अचानक मुझे ह्यूस्टन से फोन आया कि उन्होंने मेरा सामान ढूंढ लिया है और मैं उलझन में थी। एयरलाइन की ओर से बताया गया था कि यह होंडुरास में था और कौन जानता है कि यह और कहां-कहां गया होगा। मगर, यह होंडुरास से होते हुए आखिर ह्यूस्टन पहुंच गया है।
गेविन ने कहा कि मैं विश्वास नहीं कर सकता कि यह सूटकेस चार साल से गायब था। यह होंडुरास गया था और अंत में मेरे पास वापस आ गया है। मुझे लगता है कि इसमें अभी भी सारा सामन होगा। इसे वापस पहुंचाने के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस का धन्यवाद।