RAJNANDGAON. राजनांदगांव में एक बार फिर नक्सली और जवानों का आमने-सामने मुकाबला हुआ। जानकारी के अनुसार सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ हुई। बोरतलाब-गोंदिया बार्डर पर कई घंटों चली इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गई हैं। वहीं, एक जवान की घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला किया था। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ हो गई।
जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहनों में आग लगा दी है। मुठभेड़ की यह घटना बोरतलाब थाना के बोरतलाब-गोंदिया बार्डर पर हुई जो छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमावर्ती इलाका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग और तेज कर दी गई है। बता दें कि दो साल पहले राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पुलिस के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग गए थे। घटना स्थल से पुलिस के जवानों को भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली थी। इसके बाद सर्चिंग पर निकले जवानों का सामना 8 से 10 नक्सलियों से हो गया. नक्सलियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी थी। हालांकि पुलिस को हावी होता देख नक्सली भाग गए थे।
दंतेवाड़ा में छोले-भटूरे खाने के बाद 80 जवानों की तबीयत बिगड़ी
नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैंप में केंद्रीय रिजर्व 80 जवान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इसमें 25 जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि 20 जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पांच जवानों का इलाज बचेली अपोलो अस्पताल में जारी है। अस्पताल में भर्ती जवानों ने बताया 17 तारीख को कैंप में छोला बठुरा खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ जवानों को बचेली अपोलो अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती करवाया गया था।