
November 27, 2022
0 Comment
Big news : रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज टूटकर पटरी पर गिरा, 60 फिट की ऊंचाई से गिरे 2 दर्जन यात्री
by Vikas Mishra
CHANDANPUR. महाराष्ट्र के चंद्रपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूटकर रेल ट्रैक पर आ गिरा। जब यह हादसा हुआ उस समय ब्रिज से काफी लोग गुजर रहे थे। जिससे कई यात्री भी ब्रिज से नीचे... Read More






जानकारी के अनुसार घटना करीब 5 बजे की है। इस हादसे में लगभग 23 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। जब यह हादसा हुआ तब काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर इसी ब्रिज से जा रहे थे। अचानक से हुए इस हादसे से ब्रिज में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौयका नहीं मिला।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा करीब 5 बजे हुआ था। जब अचानक से पुल का एक हिस्सा बीच से टूट कर पटरी पर नीचे आ गिरा। रेलवे अधिकारीयों को जैसे ही घटना कि जानकारी हुई वो मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गय। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।





























