तीरंदाज, डेस्क। बिहार में नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले की केन्द्रीय जांच एजेंसियों ने नेताओं को लपेटे में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को बिहार और झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और ED ने रेड की है। बिहार में आरजेडी के नेताओं के ठिकानों पर रेड पड़ी हैं। जॉब के बदले जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। झारखंड के रांची में अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में छापेमारी हुई है।
बिहार और झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और ED ने बुधवार को रेड की। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने जॉब के बदले जमीन लेने के मामले में पटना में RJD एमएलसी सुनील सिंह व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के यहां भी छापेमारी की। अचानक कार्रवाई से आरजेडी में हलचल मच गई है।
इधर झारखंड में ईडी की दबिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ईडी ने झारखंड, तमिलनाडु, बिहार और दिल्ली में 17 अलग अलग ठिकानों पर रेड की। ईडी की यह कार्रवाई अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले से जुड़ा हुआ है। यह छापेमारी प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर बताए जा रहे हैं। प्रेम प्रकाश के राजनेताओं से मजबूत संबंध बताए जाते हैं।
आरजेडी एमएलसी ने कहा जानबूझकर की जा रही है रेड
सीबीआई छापे से तिलमिलाए आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह केन्द्र सरकार पर हमला करने से नहीं चूके। सीबीआई के छापे पर उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। केन्द्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विधायकों में डर पैदा करना चाह रही है। यहां कोई विधायक डर के उनके पक्ष में नहीं जाएगा।
जॉब के बदले जमीन के यह है मायने
जॉब के बदले जमीन यह एक भर्ती घोटाला है। ऐसा आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव आदि पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पहले भी लालू यादव से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा गया था।
इस मामले में सीबीआई ने जुलाई में बड़ी कार्रवाई की और लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार किया था। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे। लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे और उसी समय रेलवे में यह भर्ती घोटाला हुआ था। बताया जाता है भोला यादव ही उस समय इसकी डील करता था।
Big news, Bihar, Bihar News, ED and CBI raid, ED और CBI की रेड, floor test, hindi news, Jharkhand also raid, land for job, latest news of Bihar, recruitment scam, RJD leader, RJD नेता, जॉब के बदले जमीन, झारखंड में भी रेड, तीरंदाज डॉट कॉम, फ्लोर टेस्ट, बड़ी खबर, बिहार, बिहार की ताजा खबर, बिहार न्यूज, भर्ती घोटाला, हिन्दी न्यूज