Raipur. देश के सबसे चर्चित आईपीएस में शामिल दुर्ग जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव का छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर कर दिया। डॉ. अभिषेक पल्लव को अब कबीरधाम जिले की जिम्मेदारी दी गई है। अपने पूछताछ के अंदाज और जनता के बीच सीधे संवाद के कारण डॉ. अभिषेक पल्लव एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके थे। उनके ट्रांसफर से दुर्ग के लोगों में बेचैनी फैल गई।
बता दें कि आज शाम छत्तीसगढ़ के गृह विभाग द्वारा ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। इसमें 15 आईपीएस को इधर से उधर किया गया। इनमें डॉ. अभिषेक पल्लव का भी नाम शामिल है। डॉ. पल्लव के स्थान पर कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा को नियुक्त किया गया है। शलभ सिन्हा 2014 बैच के आईपीएस हैं, जबकि अभिषेक पल्लव 2013 बैच के आईपीएस हैं।
देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट