BHILAI.दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार और शुक्रवार की आधी रात बस्ती में आग लग गई थी। इस आगजनी में सेक्टर-9 स्थित हॉस्पिटल सेक्टर के करीब 30 झुग्गी जलकर पूरी तरह से खाक हो गए। वहीं यहां के घरों के सामन भी पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद आगजनी के प्रभावितों से परिवारों से दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। प्रभावितों को फिलहाल सेक्टर-9 स्कूल में ठहराया गया है। साथ ही राशन आदि बुनियादी व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।
प्रशासन द्वारा नुकसान का सर्वे कराया जा रहा। साथ ही स्कूली बच्चों की पाठ्य सामग्री आज शाम तक मुहैया करा दी जाएगी। साथ ही प्रभावितों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए है, जिन्हें बनाने के लिए मौके पर ही कैंप लगाया जाएगा।
कलेक्टर मीणा ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग परिवारों को किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और नियमानुसार परिवारों को मदद दी जाएगी। पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित सुविधाओं के लिए भी कार्य किया जाएगा। राशन आदि की तात्कालिक व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा तय की जाएगी। कलेक्टर ने परिवारजनों से चर्चा के बाद कहा कि बच्चों की अभी परीक्षाएं हैं और उनकी पाठ्यसामग्री जल गई है। जिला शिक्षा अधिकारी को आज शाम तक इसकी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है और शाम तक बच्चों तक पाठ्यसामग्री पहुंच जाएगी। आगजनी से नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं। इसे बनाने के लिए कैंप भी लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आगजनी से पीड़ित परिवारों को सेक्टर-9 स्कूल में ठहराया गया है। सिलेंडर फटने से यह दुर्घटना हुई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि इससे 25 परिवारों के 71 लोग प्रभावित हुए हैं।