तीरंदाज, रायपुर। झारखंड सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राजनीतिक उठापटक के बीच अब खबर यह आ रही है कि झारखंड में महागठबंधन के विधायक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। विधायकों के लिए राजधानी के होटल में कमरे बुक किए गए हैं। बताया जा रहा है झारखंड सरकार के विधायक देर शाम रायपुर पहुंच जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में झारखंड के विधायकों को ठहराने का पूरा इंतजाम किया गया है। इनके लिए रायपुर के एक निजी होटल में 47 कमरे बुक किए जाने की बात सामने आई है। यही नहीं एयरपोर्ट से विधायकों को होटल तक पहुंचाने के लिए पुलिस लाइन में बसें भी तैनात कर दी गई हैं।
बताया जा रही है झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर विधायक दल की बैठक रखी गई। इस बैठक में महागठबंधन के सभी विधायक मौजूद हैं। बैठक के बाद यह सभी विधायक रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है इन विधायकों को रायपुर पहुंचाने के लिए इंडिगो का एक चार्टर विमान को हायर किया गया है।
हायर किया गया विमान रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। शाम को इसी विमान से सभी विधायक रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में इन विधायकों को ठहराया जा रहा है वहां पूरी व्यवस्था कर ली गई है। उक्त होटल में दो दिन के लिए कमरे बुक किए गए हैं।
इसलिए गहराया है राजनीतिक संकट
बता दें निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। इसके बाद से ही झारखंड में राजनीतिक संकट गहरा गया है। संकट के बीच महागठबंधन को आशंका है कि उनके विधायकों की खरीद फरोख्त हो सकती है इसे देखते हुए सरकार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसी के तहत इन विधायकों को रायपुर भेजने की तैयारी की गई।
Big news, CG News, Chief Minister Hemant Soren, Government of Jharkhand, heaps in Chhattisgarh, Hotel book, MLA of Jharkhand, Political crisis in Jharkhand, Raipur News, छत्तीसगढ़ में ढेरा, झारखंड के विधायक, झारखंड में सियासी संकट, झारखंड सरकार, तीरंदाज डॉट कॉम, बड़ी खबर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रायपुर न्यूज, सीजी न्यूज, होटल बुक