छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की अचल संपत्तियों को अटैच किया है। Read More
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) के तात्या भील बालक छात्रावास में रविवार शाम एक मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। मेस में 'आलूगुंडा' (नाश्ता) देने से मना करने पर एक बीटेक छात्र और रसोइए के बीच जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि रसोइया चाकू लेकर छात्र को मारने के लिए पीछे दौड़ पड़ा। Read More
शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे के लालच के चक्कर में आकर एक बार फिर साइबर ठगों ने ऑनलाइन ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीएसपी के रिटायर्ड अधिकारी आर राजू शातिर ठगों के चंगुल में फंस गए और 28 लाख 50 हजार रुपए गवां बैठे। शिकायत मिलने के बाद भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर थाने को सौंप दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के प्रयागक्षेत्र में ओपेरा के नाम पर अश्लील डांस आयोजन करने का मामला सामने आया है। ओपेरा की आड़ में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद SDM तुलसी दास मरकाम को हटाया गया है। साथ ही SDM को नोटिस भी जारी किया गया है। कलेक्टर ने यह नोटिस जारी किया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक पास्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। Read More
बिलासपुर शहर में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। रविवार को सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसमा सिटी के पास R15 बाइक से रेसिंग कर रहा एक नाबालिग युवक हादसे का शिकार हो गया। तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक पान ठेले को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। Read More
छत्तीसगढ़ में पहली बार थाने में बुजुर्गों की काउंसिलिंग शुरू गई है। यह बुजुर्गों को न्याय और परिवार से सम्मान दिलाने की खास पहल है। जो कि भिलाई महिला थाना में की जा रही है। खास बात यह है कि यह अन्याय के खिलाफ पुलिस की मुहिम किसी दंड के विधान से संचालित नहीं होगी बल्कि समझाइश देकर बुजुर्गों को न्याय और सम्मान दिलाया जाना है। Read More
प्रशांत तमांग का निधन हो गया है। प्रशांत तमांग 'इंडियन आइडल 3' के विनर रहे है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशांत तमांग रविवार, 11 जनवरी को नई दिल्ली स्थित अपने घर पर मृत अवस्था में मिले। वह 43 साल के थे। प्रशांत तमांग हाल ही वेब सीरीज 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन में भी नजर आए थे। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झीरम घाटी कांड पर दिए बयान के बाद से ही कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी ने पहले उन्हें प्रवक्ता के पद से हटाया था और अब कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विकास तिवारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एसएससी (SSC) द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने राजस्थान के एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है, जो अपने शरीर और कपड़ों में हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर परीक्षा दे रहा था। Read More
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अवार्ड कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सचिव और कलेक्टरों को दो टूक कहा कि सांसद और विधायकों के पत्रों का जवाब दें। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्र पर गंभीरता से काम करें। आमजन के आवेदन जनप्रतिनिधियों को प्राप्त होते हैं। CM विष्णु देव साय ने अधिकारियों को कहा जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू किया जाएगा। ई-ऑफिस से भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम है। सुशासन तभी जब नीति और नियत अच्छी हो। Read More
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शनिवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर के गेट D1 से प्रवेश कर दो युवक और एक युवती सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को रोक लिया और हिरासत में ले लिया। Read More
धमतरी के सेहरा डबरी गांव में रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की ज़मीन पर बने करीब 30 कच्चे-पक्के मकानों को ढहा दिया गया। प्रशासन के मुताबिक, लगातार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने ज़मीन खाली नहीं की थी। इसके चलते रायपुर से धमतरी तक बन रही नई बड़ी रेलवे लाइन परियोजना में बार-बार रुकावटें आ रही थीं। Read More
सक्ती जिले के बाराद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया में फेसबुक के माध्यम से महिला एवं बच्चों की अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर वायरल करने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार साहू और सूरज दोनों के खिलाफ धारा 67 बी आई टी एक्ट 14 (1) पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Read More
शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ भवन में ठहरे हुए थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ भवन में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की भी मौजूदगी रही। राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई जब राजेश अग्रवाल को सिंहदेव के वहां होने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि राजेश अग्रवाल पूर्व में टी.एस. सिंहदेव के करीबी सहयोगी रह चुके हैं। Read More
शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं शासकीय प्राथमिक शाला पोटियाकला (वार्ड क्रमांक 53 एवं 54) द्वारा संयुक्त रूप से आगामी गणतंत्र दिवस समारोह एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के साथ ही गत अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। Read More
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग में पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। शुक्रवार देर रात जारी आदेश में सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के पद पर दो अहम नियुक्ति की गई है। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस उमेश कुमार अग्रवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा शामिल हैं। Read More
सिटी प्रेस क्लब बालोद के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को कुर्मी भवन में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका, बदलती पत्रकारिता और विश्वसनीयता की चुनौती को लेकर गहन मंथन हुआ। वक्ताओं ने साफ कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीडिया को ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की जरूरत है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद के एक मामले में ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है कि बिना किसी ठोस सबूत के जीवनसाथी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस एके प्रसाद की बेंच ने इसी आधार पर एक डॉक्टर पति की तलाक की अर्जी स्वीकार कर ली है। Read More
बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कार सवार युवक-युवती की मौत हो गई, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अब हादसे का लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है। Read More
मानपुर इलाके में खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जीरा गिट्टी लोड ट्रैक्टर में वैध दस्तावेज नहीं होने पर कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग और भाजपा पार्षद के बीच हुई तीखी नोकझोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Read More
जिले में साइबर ठगी का एक और गंभीर मामला सामने आया है। फर्जी मोटर चालान के संदेश के जरिए साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड अधिकारी के परिवार को लाखों रुपये की चपत लगा दी। मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाता खाली हो गया। Read More
कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। Read More
जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराडीह, रैनीडांड में हुई लाखों की चोरी का जशपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और एक लग्जरी हैरियर कार समेत कुल लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रुपये कीमत का माल जब्त किया है। Read More
बालोद जिले के दुधली गांव मैदान में नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का आगाज हो गया है। 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित इस नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर भारत स्काउट्स एंड गाइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जैन, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। Read More
स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर व्याप्त भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए यह बताया गया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के आदेशों के अनुरूप पूर्ण की जा चुकी है। अब छठवें चरण की सूची जारी किए जाने की कोई वैधानिक या प्रशासनिक संभावना शेष नहीं है। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने वैवाहिक रिश्तों और तलाक के मामलों को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि 'क्रूरता' की परिभाषा केवल शारीरिक हिंसा तक सीमित नहीं है। यदि कोई जीवनसाथी दूसरे के करियर, स्वास्थ्य या सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाता है, तो उसे मानसिक क्रूरता माना जाएगा और यह तलाक का ठोस आधार होगा। Read More
जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के तहत गुरुवार को भोपालपटनम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता की । इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता बिलाल खान पर दो आदिवासी युवकों की जबरन गिरफ्तारी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इस घटना को सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए कड़ी निंदा की। Read More
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने सेल–बीएसपी प्रबंधन की निजीकरण नीति और टाउनशिप से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर एक बार फिर आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि “भिलाई बिकने नहीं देंगे” अभियान के तहत जनजागरण शुरू किया जाएगा और इसके लिए वे स्वयं सड़कों पर उतरकर भिलाईवासियों से सीधे संवाद करेंगे। Read More
राजधानी रायपुर के फाफाडीह शराब भट्टी के पास युवक की चाकूओं से गोंदकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक बीती रात आधी रात को पुलिस की गश्ती टीम को फाफाडीह स्थित शराब भट्टी के पास खून से लथपथ एक अज्ञात आदमी मिला, जिसे मेकाहारा लाने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। Read More