उत्तर प्रदेश बागपत के बड़ौत में श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रहे निर्वाण महोत्सव का धर्ममय वातावरण कोहराम और चीखपुकार में बदल गया। यहाँ हुए अचानक हादसे ने 7 श्रद्धालुओं की जान ले ली और लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा घायल हुए। अफरातफरी के माहौल में घायलों को अस्पताल पहुँचाने एम्बुलेंस नहीं मिली, तो ई-रिक्शा हाथ रिक्शा, जो मिला उसी पर लाद के अस्पताल ले गए। कोई सरकारी अस्पताल गया, तो कोई अन्य निजी चिकित्सालयों की ओर भागा। वहीं हादसे की खबर मिलते ही हरकत में आया प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँच गया और बचाव कार्य में जुट गया।
यह भी देंखें:
उत्तर प्रदेश बागपत के बड़ौत में श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रहे निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा हो गया। अचानक मंच की सीड़ियां टूट गईं जिनमें दबकर 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आधा सैकड़ा से ज्यादा घायल हैं। घायलों में आयोजन स्थल पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी घायल हैं। अचानक हुए इस हादसे ने धर्ममय वातावरण को चीखपुकार में बदल दिया।आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई। घायलों को उठाकर अस्पताल पहुँचाया। एम्बुलेन्स नहीं मिलने से घायलों को ई रिक्शा हाथ रिक्शा आदि जिसे जो मिला उससे अस्पलात पहुँचाया गया। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य कराया।
यह भी देंखें:
यूपी बागपत के बडौत कस्बे में मंगलवार की सुबह श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मैदान पर भगवान आदिनाथ निर्वाण पर्व का आयाेजन हो रहा था। परिसर में मौजूद मान स्तम्भ पर लकड़ी से बने मंच की सीड़ियाँ ढह गईं और भरभराकर मंच गिर गया। जिसके नीचे दबकर सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिला श्रद्धालु शामिल हैं। हादसे में आधा सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हैं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और राहत-बचाव कार्य कराया।
यह भी देंखें:
जानकारी के अनुसार, बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर स्थित श्री दिगम्बर जैन डिग्री कॉलेज परिसर में बने मान स्तम्भ का यह मंच लगभग 65 फीट का था। जिसे लकड़ी बांस और बल्लियों आदि से बनाया था। जो अचानक टूट गया। मंगलवार को निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से इसकी सीढ़ियां टूट गई।
यह भी पढ़ें:विलासिता का अड्डा बनते जा रहे बार और कैफे, कैफे में गैंगरेप संचालक सहित तीन धरे
बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमाजी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां थीं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया और जो ज्यादा घायल थे उन्हें भर्ती किया गया। इनमें जो ज्यादा गम्भीर है, उन्हें रेफर किया जा रहा है। इस हादसमें अमित, अरुण, ऊषा, शिल्पी, विनीत जैन, कमलेश जैन व तरसपाल बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें:बहन को फंसाने माँ ने ही ले ली जान, बलिया में दिल दहलाने वाला झगड़ा…
क्या रही हादसे की वजह?
बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन गुजरे 25 साल से होता आ रहा है। हादसा किस वजह से हुआ यह तो जाँच में सामने आयेगा, लेकिन यह आयोजन जिस जगह हो रहा था, हाल ही में भराव कराया गया था। मिट्टी में नमी थी। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई।
यह भी पढ़ें: नईम का अपराध काण्ड… शन्नो से नूरी तक चार शहर चार निकाह
कोहराम में तब्दील हुआ धार्मिक वातावरण
धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुका था। माइक पर धार्मिक ध्वनि प्रसारित हो रहीं थी। अनुष्ठाचार्य द्वारा मंत्रोच्चार किया जा रहा था। जैसे ही हादसा हुआ पूरा धार्मिक वातावरण कोहराम में बदल गया। अफरातफरी चीखपुकार मच गई।
सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदना
जनपद बागपत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।