
November 24, 2022
0 Comment
छत्तीसगढ़ में प्रलोभन देकर किया जा रहा था धर्मांतरण, ग्रामीणों को लगी भनक, जानें फिर क्या हुआ
BALRAMPUR. छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में धर्मांतरण के आरोप में कई लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की गांव के एक घर में लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाया जा रहा है। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़खड़ूवा में देर... Read More





जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़खड़ूवा में देर रात धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रलोभित करने का आरोप लगाया जा रहा है। युवा मोर्चा और ग्रामीणों ने इस धर्मांतरण के खिलाफ मोर्चा खोला। रात में ही धर्मांतरण करा रहे चार आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में अब पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को ग्राम पंचायत पहाड़खड़ूवा में यह सारा खेल एक ग्रामीण के घर में चल रहा था। यहां पर करीब दो दर्जन से अधिक हिंदू मान्यता के लोग बैठे हुए थे, जिन्हें चार लोग तरह-तरह के प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने में लगे हुए थे। धर्मांतरण कराने वाले लोग न सिर्फ उन्हें पैसे का लालच दे रहे थे बल्कि अन्य प्रलोभनों से भी बरगलाने का आरोप लग रहा है।
इस दौरान उन्हें यह भी कह रहे थे कि उनके हमारे पास परम शक्ति है, जिसके माध्यम से वे लोग सिर्फ दो दिन में मरे हुए व्यक्ति के शरीर से आत्मा को जीवित कर सकते है। धर्मांतरण के इस खेल में एक आरोपी गांव का ही था। वहीं तीन अन्य लोग बाहर से आए हुए थे।
ग्रामीणों की सतर्कता और युवा मोर्चा के लोगों ने धर्मांतरण को रोका। सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल की टीम पहुंची और सभी आरोपियों को उन्हें सौंप दिया गया है। देर रात तक राजपुर थाने में माहौल काफी गहमागहमी का रहा। जबकि पुलिस की टीम अब इनके खिलाफ दस्तावेज जुटा कर कार्रवाई में लग चुकी है।
एक ग्रामीण राजेश यादव ने बताया कि हमारे घर से कुछ दूरी पर ही पूरा खेल चल रहा था। मैंने अन्य ग्रामीणों से बात की और फिर युवा मोर्चा की टीम भी पहुंची। हम लोगों ने जब जाकर देखा तो उक्त जगह लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे थे।
जबकि भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि धर्मांतरण का यह खेल चल रहा था, जहां पर लोगों को एक कमरे में बिठाकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। सूचना प्राप्त होने के बाद हम लोग वहां पर गए और चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अगर इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।





























