BHILAI. ट्विनसिटी में निर्माणाधीन इस फ्लाइओवर को खोल दिया गया है। शहर के बीच से गुजरने वाली नेशनल हाइवे (NH) में आकार ले रहे फ्लाइओवरों में से चंद्रा-मौर्या और सुपेला से गुजरने वाले ब्रिज को खोल दिया गया है। इस फ्लाइओवर में आवागमन शुरू हो जाने से भिलाई में एनएच पर दो सबसे व्यततम चौराहें से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
फिलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू हुए फ्लाइओवर को शाम में लाइट के आभाव में बंद कर दिया जाएगा। सुबह और दोहपर तक ही इससे आवाजाही हो पाएगी। दोपहर बाद शाम और रात में इस बंद रखा जाएगा। गुरुवार को एनएस-53 में बन रहे चंद्रा-मौर्या और सुपेला चौक फ्लाइओवर को आवागमन के लिए खोल दिया गया। 2.8 मील लंबाई का यह फ्लाइओवर बसंत टाकीज से चंद्रा-मौर्या चौक, सुपेला चौक होते हुए प्रियदर्शनी परिसर तक समाप्त होगा।

हल्के वाहनों की होगा आवाजाही
ब्रिज से प्रारंभिक रूप में केवल हल्के वाहनों की आवाजाही होगी। यातायात विभाग और एनएच द्वारा हल्के वाहनों की प्रतिदिन आवजाही के बाद आंकलन कर भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्णय लिया जाएगा।
दो प्रमुख चौराहे में कम होगा ट्रैफिक
भिलाई शहर मुख्यत: रेलवे लाइन के इस पार और उस पार दो भागों में बसा हुआ है। प्रतिदिन बड़ी आबादी इधर से उधर आवाजाही करती है। मुख्य रेलवे मार्ग के पैरलल की एनएच-53 गुजरा है, जिसमें भारी वाहनों की चौबीस घंटे आवाजाही होती है। एनएच पर ही चंद्रा-मौर्चा और सुपेला चौक सबसे व्यततम चौराहे माने जाते है। वहीं इस ब्रिज से आवाजाही आरंभ होने के बाद दोनों स्थान पर ट्रैफिक में उल्लेखनीय कमी दर्ज होने की उम्मीद है।

दुर्ग की ओर खुला, राजधानी जाने करना होगा इंतजार
इस ब्रिज में रायपुर से दुर्ग मार्ग में निर्माण कार्य पूरा हो जाने के कारण खोल दिया गया है। जबकि दुर्ग से राजधानी के मार्ग में निर्माण कार्य जारी है। यहां से आवाजाही करने के लिए वाहन चालकों को फिलहाल इंतेजार करना पड़ेगा। इसके पूरा हो जाने तक दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वालों को ब्रिज के नीचे बनाए गए मार्ग से ही गुजरना पड़ेगा।
पांच फ्लाइओवर का हो रहा है निर्माण
एनएच 53 में यातायात कम करने 2018 में पांच फ्लाइओवर की नींव रखी गई थी। इसमें चार फ्लाइओवर दुर्ग जिले और एक फ्लाइओवर रायपुर में भिलाई की ओर टांटीबंध चौक में निर्माण चल रहा। दुर्ग जिले में कुम्हारी, डबरा पारा चौक, पावर हाउस और चंद्रा-मौर्या से सुपेला चौक पर फ्लाइओवर में आकार ले रहा है। इसमें फिलहाल कुम्हारी फ्लाइओवर से ही यातायात आरंभ हो पाया है, जिसमें राजधानी से दुर्ग मार्ग ही खुला पाया है। वहीं दुर्ग-रायपुर दूसरी तरफ निर्माण कार्य जारी है।





































