JASHPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बाइबिल की किताबें बांट दीं। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। स्कूल के प्राचार्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बांटी किताबें
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जशपुर के केरसई स्थित शासकीय स्कूल का है। व्याख्याता के रूप में पदस्थ दीपक तिग्गा स्कूल में बाइबिल की किताबें लेकर पहुंचे और उन्होंने कक्षा 11वीं व 12वीं की छात्राओं को किताबें बांट दीं। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है।


पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि प्रदेश में धर्मांतरण से जुड़े मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हाल ही में भिलाई में एक मामला सामने आया था, जहां बीमारी ठीक करने के नाम पर दो महिलाओं पर एक लकवाग्रस्त व्यक्ति का कथित रूप से जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश करने का आरोप लगा था। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी।





































