BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रहा संशय अब समाप्त हो गया है। हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की बेंच ने स्पष्ट किया कि एक बार चुनावी प्रक्रिया शुरू होने और नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद न्यायालय इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा।
यह याचिका एडवोकेट निरूपमा वाजपेयी द्वारा दायर की गई थी। उन्होंने प्रशासक समिति द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती देते हुए तर्क दिया था कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदों की संख्या 15 से बढ़ाकर 17 कर दी गई है। नियमों के विरुद्ध महिला आरक्षण लागू किया गया है। याचिकाकर्ता के अनुसार, प्रशासक को पदों की संख्या बढ़ाने का अधिकार नहीं है, यह निर्णय केवल सामान्य सभा ही ले सकती है।

प्रक्रिया रुक नहीं सकती
सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि बार एसोसिएशन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रशासक की नियुक्ति की गई थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि चुनाव की तारीख तय हो चुकी है और नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इसलिए अब इस स्तर पर रोक लगाना संभव नहीं है।

17 पदों के लिए 61 उम्मीदवार
12 फरवरी को होने वाले इस चुनाव में कुल 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनूप मजुमदार के अनुसार, सभी प्रमुख पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है अध्यक्ष पद के दावेदार राजीव श्रीवास्तव (सीनियर एडवोकेट), अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वहाब खान, शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रजनीश सिंह बघेल
उपाध्यक्ष पद दीपक कुमार जैन, भरत लाल सोनी, गौतम क्षेत्रपाल, अरविंद दुबे, महेंद्र नाथ दुबे और शशिकांत सोनकर, मांडवी भारद्वाज, संगीता मिश्रा, मधुनिशा सिंह और रीमा दुबे।
सचिव एवं अन्य पद:
हर आशा पूरन सिंह भाटिया, लवकुश कुमार साहू और जितेन्द्र कुमार शुक्ला, राहुल कुमार मिश्रा, कमलेश्वर प्रसाद साहू, ब्रिजेश सिंह, आदित्य खरे और आशीष बेक, ईश्वर जयसवाल, कुलेश कुमार साहू और अमन पाण्डे, प्रज्ञा पाण्डे, एम. आशा और कविता तिवारी, समीर सिंह, विजय कुमार साहू और कृपेश जी. प्रसाद केला, आस्था शुक्ला और लता नायक।

कार्यकारिणी सदस्य
बंसत कुमार कैवर्त, राम विफल राम राजवाड़े, अभिषेक पाण्डेय, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, गोरे लाल उइके, त्रिवेणी शंकर साहू, ईश्वरी घृतलहरे, संतोष कुमार पाण्डेय, रेशम लाल जयसवाल, विख्यात अरोरा, अफताबुन निशा, श्रेष्ठा गुप्ता, साक्षी बाली, उज्जवल चौबे, स्वाति अग्रवाल, प्रहलाद और जयप्रकाश तिवारी, दीप्ति तिवारी और लक्ष्मीन कश्यप के बीच मुकाबला है।




































