JOB NEWS. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Uttar Pradesh Pollution Control Board (UPPCB) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 115 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 तय की गई है। इस भर्ती में कई तरह के पद शामिल हैं, जिनके लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है।

उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये रखा गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को मौका मिल सके। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुछ पदों के लिए अनुभव भी जरूरी है, इसलिए आवेदन करते समय सभी जरूरी प्रमाण पत्र सही तरीके से अपलोड करना जरूरी है। कम शुल्क, ज्यादा पद और अलग-अलग योग्यता के साथ यह भर्ती युवाओं के लिए बड़ा मौका है। समय रहते आवेदन करना ही समझदारी होगी।

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता
Scientific Assistant: साइंस में पोस्टग्रेजुएट डिग्री
Accountant / Auditor: B.Com के साथ अकाउंट का अनुभव
Law Assistant: कानून (LLB) की डिग्री + 3 साल का अनुभव
Laboratory Assistant / Monitoring Assistant: 12वीं (साइंस)
Junior Engineer: संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा

ये है पदों का पूरा ब्योरा
Scientific Assistant – 10 पद
Special Scientific Assistant – 5 पद
Accountant/Auditor – 22 पद
Law Assistant – 4 पद
Laboratory Assistant – 2 पद
Monitoring Assistant – 35 पद
Junior Engineer (Special) – 8 पद
Junior Engineer – 29 पद

ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
UPPCB Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
नया रजिस्ट्रेशन करें
आवेदन फॉर्म भरें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म सबमिट कर डाउनलोड कर लें

































