Mumbai News: मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। सख्त कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताज़ा मामला साउथ मुंबई के फोर्ट इलाके का है, जहां एक व्यक्ति ने लड़कियों का पीछा किया और उनके सामने अश्लील हरकत करने लगा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Mumbai News:जानकारी के अनुसार, जब कुछ लड़कियां इलाके में घूम रही थीं, तभी एक व्यक्ति स्कूटर पर उनका पीछा करने लगा और उन्हें घूरने लगा। स्थिति से बचने के लिए वे भीड़-भाड़ वाली जगह की ओर बढ़ीं, लेकिन आरोपी उनका पीछा करता रहा। बाद में वह एक पेड़ के पास रुका और उनके सामने अनुचित व्यवहार करने लगा, जिससे लड़कियां घबरा गईं।

Mumbai News: हालांकि, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जैसे ही आरोपी को इसका एहसास हुआ, वह तुरंत वहां से भाग गया। वीडियो में स्कूटर का नंबर प्लेट (MH01FF 6808) साफ दिखाई दे रहा है।

Mumbai News:
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी मझगांव इलाके का निवासी हो सकता है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर फोर्ट जैसे व्यस्त इलाके में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो अन्य जगहों की स्थिति कैसी होगी।




































