Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्लैकमेलिंग की शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक बुजुर्ग को ही पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Maharashtra News : पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उसके निजी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो पूरी कहानी ही पलट गई।

Maharashtra News : जांच के दौरान आरोपियों से जब्त किए गए मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कुल 121 आपत्तिजनक वीडियो सामने आए। इन वीडियो में शिकायतकर्ता खुद महिलाओं के साथ यौन शोषण करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले, सतपुर इलाके में चार लोगों को बुजुर्ग के ऑफिस से कथित तौर पर टैबलेट चोरी करने और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 12 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड भी जब्त किए थे।

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब एक महिला सामने आई और उसने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार अलग-अलग होटलों में उसका यौन शोषण किया।
Maharashtra News :
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कई महिलाओं का शोषण कर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए थे। पुलिस ने अन्य संभावित पीड़िताओं से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और उनकी पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।































