Man Beat Girl ऊना (हिमाचल प्रदेश): इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बहडाला गांव में एक रिटायर्ड फौजी ने मात्र एक अमरूद तोड़ने के शक में 6 साल की मासूम बच्ची को जंजीर और रस्सी से सीढ़ियों की रेलिंग से बांध दिया।

Man Beat Girl गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे भारतीय नौसेना के कैप्टन रोहित जसवाल ने बच्ची की चीख-पुकार सुन ली। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनका खून खौल गया — 6 वर्षीय डरी-सहमी बच्ची रेलिंग से बंधी हुई रो-रोकर “अंकल बचाओ… अंकल बचाओ” चिल्ला रही थी।

जिला ऊना में एक बच्ची ने एक व्यक्ति के घर से अमरूद तोड़ लिए तो उस व्यक्ति ने उसे घर पर बांध दिया वीडियो वायरल होने के बाद व्यक्ति ने सामने आकर अपने कृत्य पर माफी भी मांग ली है pic.twitter.com/bCvsOFIOrB
— सर्टिफाइड फुकरा 😎 (@killu_kaliya) April 6, 2026
Man Beat Girl कैप्टन रोहित ने तुरंत वीडियो बनाया और रिटायर्ड फौजी से पूछा तो उसने बेरुखी से जवाब दिया — “इसने मेरे पेड़ से अमरूद तोड़े थे।” बच्ची ने रोते हुए अमरूद तोड़ने की बात से इनकार भी कर दिया।

कैप्टन ने बच्ची को तुरंत रस्सी और जंजीर से मुक्त कराया और फौजी को खूब फटकार लगाई।यह दर्दनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। पूर्व सैनिक की इस क्रूरता पर हर कोई हैरान है।

Man Beat Girl
चाइल्ड हेल्पलाइन ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी रिटायर्ड फौजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।




































