Gurugram Road Accident गुरुग्राम में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जहां रोड़ एक्सीडेंट में हुई युवक की मौत की घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है ।
जिस युवक की मौत हुई, उसका अंतिम संस्कार जन्मदिन के दिन ही हुआ और कुदरत की वेदना देखिए इधर एक तरफ युवक का अंतिम संस्कार हुआ तो वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया ।

Gurugram Road Accident जानकारी के अनुसार, बीते रविवार की दोपहर सुमित अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने की तैयारी के तहत बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। लौटते समय साउथ पेरिफेरल रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुमित को राहगीरों ने एसजीटी अस्पताल पहुंचाया, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई।

गुरुवार को जब परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, उसी दौरान उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उसे तुरंत सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने बेटे को जन्म दिया। सुमित अपने नवजात बेटे का चेहरा भी नहीं देख सका।

Gurugram Road Accident
परिजनों के अनुसार, हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी वर्षगांठ मनाई थी और आने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थे। गांव में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।




































