RAIPUR NEWS. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर से कुल 958 अभ्यर्थियों ने विभिन्न सेवाओं के लिए सफलता हासिल की है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं छत्तीसगढ़ से भी तीन युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।

राजधानी रायपुर से दो छात्रों ने लहराया परचम
राजधानी रायपुर की 24 वर्षीय वैभवी अग्रवाल ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासिल की है। वैभवी रायपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं और उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ही यह बड़ी सफलता प्राप्त की। उनके अंकों के आधार पर उन्हें IAS मिलने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।


वहीं रायपुर के ही रौनक अग्रवाल ने भी परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए 772वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर गौरव सिंह ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनेन्द्रगढ़ की दर्शना सिंह का IPS के लिए चयन
मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली दर्शना सिंह ने भी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 383वीं रैंक हासिल की है। दर्शना सिंह किसान अरुण सिंह की बेटी हैं और उनके अंकों के आधार पर उनका चयन IPS के लिए हुआ है।

दर्शना की मां वर्तमान में ग्राम पंचायत जनकपुर की पार्षद हैं। दर्शना की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Chhattisgarh News, Raipur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news Website, UPSC 2025 final results, Vaibhavi Agarwal of Raipur secured 35th rank, राजधानी रायपुर की 24 वर्षीय वैभवी अग्रवाल, वैभवी अग्रवाल ने सिविल सर्विस परीक्षा 35वीं रैंक, संघ लोक सेवा आयोग, सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट


































