JOB NEWS. तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने साइंटिस्ट-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए देशभर से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस अभियान के तहत साइंटिस्ट-बी के कुल 243 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती आईटी और टेक्नोलॉजी फील्ड से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका मानी जा रही है।

NIC द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो गया है और 24 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो सरकारी क्षेत्र में तकनीकी पद पर काम करना चाहते हैं और आईटी सेक्टर में मजबूत करियर बनाना चाहते हैं।

आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। बगैर आवेदन शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निरधारित किया गया है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

ये योग्यता भी जरूरी
साइंटिस्ट-बी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री एवं गेट स्कोरकार्ड होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 मार्च, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
एनईआईसी में साइंटिस्ट-बी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए चार स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
फर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nic.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
































