JOB NEWS. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत काम करने वाले Animal Welfare Board of India (AWBI) में मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन भेज सकते हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरकर निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्रति माह लगभग ₹18,000 से ₹56,900 तक वेतन दिया जाएगा।

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया में मल्टी टास्किंग स्टाफ की यह भर्ती ग्रुप सी की पोस्ट के लिए है। जिसके लिए किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) कक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। मैट्रिक के साथ आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयुसीमा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 के मुताबिक काउंट की जाएगी। अगर आप दोनों तरह की योग्यता रखते हैं, तो इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की इस भर्ती में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, वो पहले आधिकारिक वेबसाइट या भर्ती के नोटिफिकेशन से एप्लिकेशन फॉर्म के फॉर्मेट को डाउनलोड करना होगा।
अब आपको ANNEXURE-I का प्रिंट आउट लेना होगा।
अपने ब्लॉक लेटर्स में अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी (अनारक्षित/एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस)लिखें।
अब उम्र में छूट चाहिए या नहीं। ये भी लिखें। शैक्षिक योग्यता, कॉरेस्पॉन्डेंस एड्रेस, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/स्वायत्त निकाय (हाँ/नहीं) में।

वर्तमान पद पर कार्यरत हैं या नहीं।
इसके नीचे डेक्लेरेशन पढ़कर जगह और तारीख की डिटेल लिखकर नाम और हस्ताक्षर करें।
आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट के जरिए बोर्ड को भेज दें।
आवेदन पत्र आपको ’42 मील का पत्थर, दिल्ली-आगरा राजमार्ग, NH-2, सीकरी, बल्लभगढ़, हरियाणा-121004′ के पते पर भेजना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी से लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।


































