MANEDRAGARH NEWS. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) इसहाक खान को उनके निवास से और लेखापाल सुशील को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को एक ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में 33 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह कार्रवाई अंबिकापुर स्थित ACB की टीम द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि CMO और लेखापाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी लाभ के लिए ठेकेदार से पैसों की मांग की थी।


पीड़ित ठेकेदार ने इसकी शिकायत ACB से की थी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए ACB टीम अपने साथ ले गई है।





































