RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 8 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक ली जाएंगी। बोर्ड ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं।

इसके बाद सुबह 8:35 बजे उत्तर पुस्तिका वितरित की जाएगी और 8:40 बजे प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को उत्तर लिखने के लिए 8:45 बजे से 11:45 बजे तक का समय मिलेगा। ओपन स्कूल ने स्पष्ट किया है कि घोषित परीक्षा कार्यक्रम के दौरान यदि शासन या स्थानीय स्तर पर कोई अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित की जाएंगी।
किसी विशेष परिस्थिति में बोर्ड आवश्यक समझे तो परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। बोर्ड के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं 8 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरी करानी होंगी। इसके लिए सुझाव दिया गया है कि 12वीं की लिखित परीक्षा के दौरान 10वीं की प्रायोगिक परीक्षा और 10वीं की लिखित परीक्षा के दौरान 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित कराई जा सकती हैं। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी छात्र अपने-अपने परीक्षा केंद्र से प्राप्त करेंगे।

हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा कार्यक्रम
16 मार्च – हिन्दी
18 मार्च – रसायन
19 मार्च – भूगोल
23 मार्च – भौतिकी
25 मार्च – गृह विज्ञान
27 मार्च – लेखांकन
28 मार्च – जीव विज्ञान
30 मार्च – गणित
1 अप्रैल – अंग्रेजी
4 अप्रैल – इतिहास
6 अप्रैल – वाणिज्य
7 अप्रैल – राजनीति विज्ञान
8 अप्रैल – अर्थशास्त्र
हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा कार्यक्रम
17 मार्च – हिन्दी
19 मार्च – मराठी
20 मार्च – विज्ञान
24 मार्च – गृह विज्ञान
25 मार्च – व्यवसाय अध्ययन
27 मार्च – गणित
30 मार्च – अंग्रेजी
2 अप्रैल – सामाजिक विज्ञान
4 अप्रैल – अर्थशास्त्र
6 अप्रैल – संस्कृत
7 अप्रैल – उर्दू



































