JOB NEWS. रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका दिया है। BEL ने डिप्टी इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में फ्रेशर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डिप्टी इंजीनियर के पदों पर 400 रुपये आवेदन शुल्क के साथ 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा।

वहीं एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को फीस से छूट मिलेगी। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधा और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार होगा। यह भर्ती 5 वर्षों के लिए अनुबंध (Contract) पर होगी, जिसे कंपनी की आवश्यकता के अनुसार 2 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का अनुभव आवश्यक नहीं है, यानी फ्रेशर कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की मुख्य जानकारी
भर्ती निकाय: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
पद का नाम: डिप्टी इंजीनियर
कुल पद: 35
आवेदन शुरू: 11 मार्च 2026
अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)

संबंधित विषय
सिविल इंजीनियरिंग
बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर
हॉर्टिकल्चर में एमएससी
अंक मानदंड
सामान्य/OBC (NCL)/EWS: प्रथम श्रेणी
SC/ST/PwBD: पास क्लास

आयु सीमा
अधिकतम आयु: 28 वर्ष (1 मार्च 2026 तक)
OBC: 3 वर्ष
SC/ST: 5 वर्ष

ऐसे करें आवदेन
- योग्यता संबंधित शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी बीईएल पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jobapply.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की डिटेल भरें।
- इसके बाद लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से फिर से वेबसाइट पर लॉगइन करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म में ऑनलाइन अलग-अलग बॉक्स नजर आएंगे। जिस बॉक्स में जो जानकारी नजर आती है, आप उसमें ध्यान से अपनी डिटेल भरते जाएं। सभी डिटेल्स आपके ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स के मुताबिक होनी चाहिए।
- अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके मांगे गए साइज में अपलोड करें।
- एप्लिकेशन फीस अपनी कैटेगिरी के मुताबिक भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।































