NEW DELHI NEWS. अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। 30 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में देशभर के बैंक अलग-अलग कारणों से कई दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी रखना जरूरी है, ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान महावीर जयंती और गुड फ्राइडे जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ-साथ वार्षिक क्लोजिंग और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद हो सकती हैं, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल UPI, पैसे ट्रांसफर करना, नेट बैंकिंग, ऑनलाइन लोन के लिए अप्लाई करना, चेकबुक मंगवाने जैसे कई कामों के लिए कर सकते हैं।

ऐसा रहेगा छुटि्टयों का पूरा शेड्यूल
30 मार्च (सोमवार)- महावीर जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च (मंगलवार)- महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

1 अप्रैल (बुधवार)- बैंकों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
2 अप्रैल (गुरुवार)- मोंडी थर्सडे (Maundy Thursday) के चलते केरल (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम) में बैंक बंद रहेंगे।

3 अप्रैल (शुक्रवार)- गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में बैंक नहीं खुलेंगे.।
5 अप्रैल (रविवार)- वीकली ऑफ होने की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे।


































