RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वर्तमान में चंदन कुमार वित्त विभाग छत्तीसगढ़ में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

वहीं दूसरे आदेश के तहत आईएएस अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब वे केवल अपने मूल विभाग में ही कार्य करेंगे।

तीर्थराज अग्रवाल फिलहाल योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग छत्तीसगढ़ में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं और आगे भी इसी पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे।





































