BHILAI NEWS. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भिलाई द्वारा “नारी शक्ति: सशक्त राष्ट्र की आधारशिला” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज, जुनवानी में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और परिषद कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात मनोवैज्ञानिक एवं करियर काउंसलर डॉ. मित्तू रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और समाज को नई दिशा दे रही है।


विशिष्ट अतिथि के रूप में शंकराचार्य नर्सिंग ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. सिंधु अनिल तथा नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ABVP भिलाई के नगर मंत्री आकाश कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त शक्ति है।”
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।





































