RAIPUR NEWS. पूर्व एडल्ट स्टार और वर्तमान में बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकीं सनी लियोनी के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब स्पष्ट हो गया है कि सनी लियोनी राजधानी रायपुर नहीं आ रही हैं।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने जानकारी देते हुए बताया कि सनी लियोनी के नाम से प्रचारित कार्यक्रम के लिए पुलिस से किसी भी प्रकार की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने साफ कहा कि बिना पूर्व अनुमति यदि कोई आयोजन समिति कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश करती है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर हुआ था विरोध
गौरतलब है कि पहले यह जानकारी सामने आई थी कि सनी लियोनी 22 फरवरी को रायपुर में एक पब्लिक इवेंट में शामिल होंगी। खबर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया।

हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी आयोजन को लेकर आपत्ति जताई थी। संगठन का कहना था कि इस तरह का कार्यक्रम सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है और इसका युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

बजरंग दल ने चेतावनी देते हुए कहा था कि सनी लियोनी से जुड़ा कोई भी इवेंट रायपुर में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही, संभावित अप्रिय स्थिति के लिए उन्होंने स्वयं को जिम्मेदार न ठहराने की बात भी कही थी।


































