BILASPUR NEWS. शहर में प्रतिबंध के बावजूद रिहायशी इलाकों में अवैध हुक्का बार का संचालन थम नहीं रहा है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने राजकिशोर नगर स्थित एक मकान में चल रहे अवैध हुक्का बार पर दबिश देकर संचालक और मैनेजर समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट, नशीले फ्लेवर और नकदी भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, सरकंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि राजकिशोर नगर निवासी अथर्व पांडेय उर्फ चिंकू अपने घर (पलाश-16) में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहा है। वह युवाओं को तंबाकू युक्त हुक्का फ्लेवर 500 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से परोसता था। खास बात यह है कि यह अवैध गतिविधि एक स्कूल के पास संचालित हो रही थी, जिससे स्थानीय निवासियों में भी काफी आक्रोश था।

घेराबंदी कर दी दबिश
सूचना मिलते ही टीआई प्रदीप आर्या ने टीम के साथ मकान की घेराबंदी की और छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि विनीत एलानी मैनेजर के रूप में ग्राहकों को हुक्का परोस रहा था। मौके पर तीन अन्य युवक किन्सू विश्वास, यथार्थ कश्यप और समीर पटेल हुक्का पीते हुए पकड़े गए। पूछताछ में संचालक और मैनेजर हुक्का बार के संचालन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सके।

सामान जब्त और कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मौके से लगभग 20 हजार रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है, जिसमें 2 नाग हुक्का पॉट, 1 नाग कोल हीटर 2 नाग हुक्का पॉट1 नाग कोल हीटर रसीली ब्रांड के फ्लेवर सिल्वर फॉयल और नोजलमैनेजर के पास से 4,000 रुपये नकद शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (COTPA) की धारा 4, 21(1), 21(2) और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


































